दोस्तों इस ब्लॉग में जानेंगे सोलर से चलने वाली अट्टा चक्की के बारे में कैसे चलाया जाता है।
- सबसे पहले आपको अट्टा चक्की को चलाने वाली मोटर कितना HP है ये जानकारी होना चाहिए उसके हिसाब से सोलर पैनल Solar Panel लगता है और VFD लगता है।
- VFD. variable frequency drive, इसका काम होता है DC लाइन को (3 PHASE) 3 फेज में कन्वर्ट करना और frequency variable करना। जिससे मोटर (Motor) सही तरह से चलता है।
VFD कभी भी मोटर HP से कम से कम 25% ज्यादा हेवी लगाया है है जिससे ओवर गर्म नही होता है और खराब नही होता है। अगर 25% से ज्यादा हेवी होता है तो और अच्छा होता है।
आटा चक्की के लिए Solar System लगवाने में कितना ख़र्चा आएगा?
भारत में कुछ ऐसे बिज़नस हैं जो कई सालों से चलते आ रहे हैं और समय के अनुसार उनमें प्रयोग किये जाने वाले उपकरण बदल गए हैं । यहाँ बात कर रहे है आटा चक्की जैसे बिज़नस इसके इलावा मिल / तेल मिल / चूरा मिल भी ऐसे बिज़नस जुड़े हैं। डीजल (Diesel) और बिजली (Electricity Bill) की कीमत के साथ कई परेशानी भी लोगों को देखने को मिल रही हैं और इसके समाधान के लिए कुछ स्थानों में सौर उर्जा (Solar Energy) की मदद ली जा रही है । बिहार के बेतिया जिला, जो पटना शहर से क़रीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ 10 HP आटा चक्की को 15 किलोवाट सोलर पैनल की मदद से चलाया जा रहा है।
क्यों लगाया गया सोलर पैनल?

आटा चक्की बिज़नस देश के हर शहर में देखने को मिलती है जहाँ पर चक्की को चलाने के लिए डीजल इंजन और सरकारी बिजली से चलाया जा रहा है। बढ़ते बिजली बिल के चलते कई आटा चक्की चलाने वाले सौर उर्जा (Solar Energy) को अपनाना फायदेमंद समझ रहे है।
“बिजली का बिल कम करना चाहते थे इसलिए सोचा कि सोलर पैनल लगाकर दिन के समय में आटा चक्की को सोलर से चलाया जाए।”
कैसे फायदा देता है?

बिहार के बेतिया जिले में सोलर पैनल लगाकर आटा चक्की चलाई जा रहा है, जिसके फायदे नीचे दिए गया हैं:1. जितना खर्च बिजली और डीजल चलाने से आता है, उससे कम खर्च सोलर पैनल से चलाने में आता है।2. दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक आटा चक्की सोलर पैनल से चल सकती है।3. प्रतिदिन लगभग 1,000 रुपये की कमाई होती है।4. बिजली पर निर्भर नहीं है।
इस पर क्या चलता है?

यहाँ 10 HP और 3 HP, 3 Phase के दो AC मोटर है जिससे आटा चकी और चूरा मिल चलते हैं जो दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक आटा चक्की सोलर पैनल से उत्पन्न हुई बिजली से चलते हैं। रात के समय में भी अगर चक्की चलानी है तो change over की मदद से सरकारी बिजली पर बदल दिया जाता है । यहाँ पर लूम सोलर मोनो पैनल (Loom Solar Monocrystalline solar panel) लगाने के कारण ये बादल और कम रोशनी वाले। मौसम में भी चलता रहता है।
कैसे काम करता है?

सोलर पैनल (Solar Panel) सूर्य की रोशनी से DC बिजली बनाता है और VFD की मदद से इस बिजली को AC बिजली में बदला जाता है ।सोलर पैनल को ऐसी जगह पर इनस्टॉल किया जाता है जहाँ पूरा दिन सूर्य की रोशनी आती हो। सोलर पैनल का इंस्टालेशन पैनल स्टैंड पर मजबूती के साथ कसा जाता है और सोलर वायर की मदद से MCB डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स तक लाया जाता है।
एक 10 HP Motor से चलने वाली अट्टा चक्की के बारे में आपको बताता हूँ क्योंकि ज्यादा तर 10 HP वाली अट्टा चक्की लगता है। और बहुत से जगह पर जरूरत के हिसाब से और भी हेवी लगता है।
वायरिंग कनेक्शन कैसे होता है?

आटा चक्की चलाने के लिए सोलर वायर कनेक्शन (Solar Wiring Connection) सावधानी पूर्वक होनी चाहिए अन्यथा मोटर की पूरी स्पीड नहीं चल पाएगी जिससे गेहूँ पीसते समय आटा मोटा और पतला हो सकता है. सोलर सिस्टम खरीदते समय मोटर कितने HP और Phase का है ये आपको पता होना चाहिए. दिए हुए जानकरी के अनुसार सोलर पैनल, VFD, DCDB लगाया जाता है। नीचे 10 HP आटा चकी के लिए सोलर सिस्टम (Solar System) बनाया गया है जो पूरी तरह सफल चल रहा है.
- Motor: 10 HP 3 Phase Motor & 3 HP 3 Phase Motor
- How many watt solar panels: 34 * 390-Watt Solar Panel
- Manufacturer – LOOM SOLAR
- Solar Panel Type: Mono PERC Solar Panel
- Installation Area – Tin Shade
- Connection Diagram – Series Connection (17 Solar Panels)
- Controller – 20 HP VFD, 3 Phase
- Change Over – Switch for Grid to Solar / Solar to Grid
लगाने में खर्च कितना आएगा?
15 किलोवाट सोलर सिस्टम (15 kW Solar Panel System) लगाने का खर्च लगभग 7,50,000 रुपये आता है जिनमें- सोलर पैनल, VFD, पैनल स्टैंड, सोलर वायर, लाइटिंग अर्रेस्टर, अर्थिंग किट, DCDB Box, MC4 Connector और Solar Installation शामिल होता है।
और अधिक जानकारी के लिए हमारे इलेक्ट्रिक वर्क सेन्टर (electric work center) Youtube चैनल पर वीडियो के माध्यम से देख सुन समझ सकते हैं।
Good
[…] VFD Solar system जिससे किसी भी टाइप की मोटर को बिना किसी बैटरी के चलाया जाता है। इसे आटा चक्की मिल आरा मशीन भी चलाया जाता है। […]
Ha jrur
[…] […]