what is current in Hindi ।। करंट क्या होता है किसे कहते हैं।
Current. जब किसी चालक में इलेक्ट्रान एक जगह से दूसरे जगह मूव होने लगता है तब इलेक्ट्रिक चार्ज उत्पन्न होता है और इसी Electric Charge के एक निश्चित समय में बहाव की मात्रा को Current कहा जाता है जिसे Ampere Meter (Ammeter) से मापा जाता है। करंट को (Current/Amp) एम्पियर भी कहा जाता है।

Amp meter Connection. करंट को हमेशा लोड के सीरीज में ही Ampere Meter को लगाकर मापा जाता है।
Current का SI मात्रक Ampere होता है।करंट को I से Denote किया जाता है।करंट ज्ञात करने का सूत्र- I= V/R
Voltage (विधुत दाब) क्या है:-
जितनी Electric Pressure के साथ किसी चालक के माध्यम Current का बहाव हो रहा होता है उस प्रेशर को ही Voltage या विधुत दाब कहा जाता है। Electric Pressure को Voltmeter से मापा जाता है।

करंट कितने प्रकार का होता है। Types of Current in Hindi !!
करंट मुख्य तौर पर दो प्रकार का होता है। पहला प्रकार अल्टरनेटिंग करंट है तो दूसरा डायरेक्ट करंट होता है। दोनों का प्रयोग अलग—अलग होता है। नीचे हम दोनों प्रकार के करंट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
- AC Currentअल्टरनेटिंग करंट
- DC Currentडायरेक्ट करंट
AC अल्टरनेटिंग करंट क्या है | Alternating current in Hindi !!
अल्टरनेटिंग करंट वह करंट होता है जो डायरेक्ट फलो होने की बजाए साइन वेव में फलो होता है।
अल्टरनेटिंग करंट में करंट सीधे फलो नहीं होता है। उदाहरण के लिए एक सर्किट को लेते हैं।
सर्किट में एक प्वाईंट से दूसरे प्वाईंट तक जाने के लिए अल्टरनेटिंग करंट साइन वेव में जाएगा। यह डायरेक्ट करंट के बिल्कुल विपरीत है।
DC डायरेक्ट करंट क्या क्या है | Direct current in Hindi !!
डायरेक्ट करंट सीधे फलो करता है। यह अल्टरनेटिंग करंट के एकदम विपरीत काम करता है।
इसमें करंट सीधे ही दूसरे प्वाईंट पर बिना रूक और बिना किसी डायवर्शन के फलो करता है।
जबकि अल्टरनेटिंग करंट उपर नीचे होता हुआ दूसरे प्वाईंट तक पहुंचता है। डायरेक्ट करंट को सीधे से उदाहरण के माध्यम से समझने के लिए आप एक बैटरी के करंट को देख सकते हैं। बैटरी के करंट में डायरेक्ट करंट होता है।
AC and DC difference.
Alternating Current/AC current definition: एक प्रत्यावर्ती धारा एक विद्युत प्रवाह है ।
जो प्रवाह के रूप में लगातार दिशा बदलती है।
DC current definition: एक प्रत्यक्ष धारा एक विद्युत प्रवाह है जो हमेशा एक ही दिशा में बहती है। जिसे Direct Current याने दिष्ट धारा कहते है।
Please. अगर आपका कोई सवाल सुझाव है तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।
Thank you sir
Carrent ki depineshan puri